यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2025: दीवाली पर इन चीजों का दिखना होता है शुभ, मिलते हैं धन वृद्धि के संकेत
दीपावली पर कुछ चीजों का घर आना एक शुभ संकेत (Diwali 2025) के रूप में देखा जाता है। माना जाता ...और पढ़ें
-1760766059146_m.webp)
Diwali 2025 auspicious signs (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीपावली का पर्व।
दीपावली पर होता है धन की देवी लक्ष्मी जी का आगमन।
दीवाली पर धन वृद्धि के मिल सकते हैं कुछ खास संकेत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक अमावस्या पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर को मनाई जा रही है। दीवाली पर शुभ मुहूर्त में खास तौर से लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा-अर्चना भी की जाती है, माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको दीवाली पर मिलने वाले कुछ खास संकेत (auspicious signs on Diwali) बताने जा रहे हैं।
मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत
हिंदू धर्म में उल्लू को देवी लक्ष्मी के वाहन के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर दीवाली की रात आपके घर या उसके आस-पास उल्लू दिखाई देता है, तो इसे मां लक्ष्मी के आगमन के संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसे में दीवाली के मौके पर इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

जीवन में आती हैं खुशियां
अगर दीपावली की सुबह आपके द्वार पर गाय माता का आगमन होता है, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर पर रोज सुबह गौ माता आती है, तो इसका अर्थ है कि देवी-देवता आपसे प्रसन्न हैं और आपको घर में खुशियों का आगमन होने वाला है। ऐसे में गाय को रोटी जरूर खिलानी चाहिए।
-1760765230184.jpg)
(Picture Credit: Freepik)
इन चीजों का आना भी है शुभ
के दिन घर में या उसके आसपास छिपकली, छछूंदर या काली चींटियों का दिखाई देना भी काफी शुभ माना गया है। इन्हें धन की देवी के प्रसन्न होने के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपके धन में वृद्धि हो सकती है। वहीं अगर दीवाली के खास मौके पर आपके घर किसी साधु-संत का आगमन होता है, तो ऐसे में उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: कब है दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा? अभी नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- Diwali 2025: इस दीवाली इन जगहों को दीपक से करें जगमग, घर में हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।