राशि फल 2018: जाने कैसा होगा धनु राशि वालों के लिए साल
2018 शुरू होने जा रहा है, नये साल में राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को जानने के लिए उत्सुकता होगी। पंडित विजय त्रिपाठी से आज जाने धनु राशि के बारे में।
धनु राशि अक्षर
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, और भे अक्षर से धनु राशि वालों के नाम प्रारंभ होते हैं, इन लोगों के लिए यह वर्ष आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करने वाला होगा। व्यावसायिक-वाणिज्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। घरेलू समस्याओं के निस्तारण की संभावना है। शारीरिक स्वास्थ्य सुधरेगा। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। बुद्धि कौशल से अनेक नये सहायक उपलब्ध होंगे जो अन्ततः शुभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी पेशेवालों की पदोन्नति भी संभव होगी। गुरू के परिवर्तन के बाद से जीवन के अनेक क्षेत्रों में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। अभीष्ट सिद्धि की प्राप्ति, शैक्षणिक सफलता, पारिवारिक सुख-सौहार्द्र बढ़ेगा। व्यावसायिक कार्यों में व्यवधान आयेंगे, उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। नये कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व अपनी कार्यक्षमता का आंकलन अवश्य कर लें। देश-विदेश की यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी। भावुकता व जल्दबाजी से परेशानी बढ़ेगी। उत्साही व क्रियाशील व्यक्तियों को अभीष्ट सफलता मिलेगी, पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक परिवर्तन वर्ष के पूर्वार्ध में कर सकते हैं।
शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में असर
इस वर्ष धनु राशि के परिश्रमी छात्रों को निश्चय सफलता मिलेगी। कठिन परिश्रम व सूझ-बूझ से मार्च-मई-नवम्बर, अक्टूबर, फरवरी मास में शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। साक्षात्कार व विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में सफल होंगे। शोध कार्य से जुड़े व्यक्तियों को विशेष सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध में छात्रवर्ग को अनिश्चय की स्थिति से गुजरना पड़ेगा। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सर्विसेज, होटल मैनेजमेन्ट, प्रोफेसर या शैक्षिक क्षेत्र में नौकरी हेतु प्रयास करें इन क्षे़त्रों मेंजल्दी रोजगार मिल जायेगा। शैक्षिक क्षेत्र में इस वर्ष बहुत सावधानीपूर्वक कार्य करना चाहिये।
आर्थिक क्षेत्रों पर प्रभाव
आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश वर्ष के पूर्वार्ध में कर सकते हैं। ब्याज पर धन लगाने से लाभ मिलेगा, पैतृक सम्पत्ति का भी लाभ मिलेगा। कोई नया व्यापार अथवा पुराने व्यापार में बढ़ोत्तरी की स्थिति बनती है, परन्तु नया व्यापार करने के पूर्व काफी सोच-विचार करना अति आवश्यक है। यदि नौकरी कर रहे हैं तो वर्ष के उत्तरार्ध में स्थान परिवर्तन एवं प्रोन्नति दोनों होने की प्रबल संभावना है। मार्च, जुलाई, अगस्त, नवम्बर, फरवरी मास में धन हानि का प्रबल योग है, शेयर्स आदि से हानि संभावित है। आर्थिक लेन-देन भूल कर भी इस माह न करें अन्यथा धन फंस सकता है। आर्थिक क्षेत्र में शेयर्स, सट्टा, आदि का कारोबार करने के लिये व्यावसायिक मामलों में अधीनस्त कर्मचारियों पर अन्धा विश्वास न करके उन पर गहरी नजर रखना अति आवश्यक है। बहुत संभव है कि इस वर्ष मकान या वाहन का सुख प्राप्त हो। पैतृक सम्पत्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर अथवा उसकी देख-रेख पर ध्यान देना अति आवश्यक है। इस वर्ष सूझ-बूझ एवं धैर्य से विपरीत परिस्थितियों का सामना करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार के क्षेत्र में
जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर मास में रोग ग्रस्तता, बुखार, सर्दी की बीमारियां, फोड़ा-फुंसी से कष्ट, चर्मरोग आदि से कष्ट मिलने की सम्भावना है। वर्ष के पूर्वार्ध में पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा, पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे, दाम्पत्य जीवन में मधुरता का एहसास होता रहेगा। यह भी सम्भव है कि दंपत्ती किसी तीर्थ में अथवा हिल स्टेशन पर घुमने भी जायें। पारिवारिक क्षेत्र में विवादास्पद मसले सूझ-बूझ से निपटायें, क्रोध से हानि सम्भवित है। वर्ष के उत्तरार्ध में किसी अशुभ समाचार से मानसिक क्लेश रहेगा।
शुभ तारीखें
जनवरी- 2, 3, 4, 8, 10, 14, 15, 19, 22, 27, 28। फरवरी- 1, 4, 10, 12, 15, 18, 23, 28। मार्च- 3, 10, 11, 13, 15, 18, 23, 24, 27, 31। अप्रैल- 6, 18, 22,। मई- 16, 20, 22, 30, 31,। जून- 5, 13, 14, 17,। जुलाई- 10, 14, 15, 23, 29, 30,। अगस्त- 5, 7, 11, 12, 13,। सितम्बर- 3, 7, 30,। अक्टूबर- 5, 28। नवम्बर- 1, 17, 23, 24, 28,। दिसम्बर- 7, 8, 13, 21, 22, 23, 25, 26,।
अनुकूल रत्न
धनु राशि वाले पुखराज सोने या चांदी की अंगूठी में, अथवा उपरत्न सुनहला सोने या चांदी की अंगूठी में, अथवा जड़ी में भारंगी की जड़ी गुरूवार को पुष्य नक्षत्र में धारण करें।