Move to Jagran APP

Dhanteras Shopping 2019: आज धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, पूरे वर्ष रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras Shopping as per Zodiac Sign ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि इस धनतेरस आपको वे कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए जो आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएंगी।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:59 AM (IST)
Dhanteras Shopping 2019: आज धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, पूरे वर्ष रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Dhanteras Shopping 2019: आज धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, पूरे वर्ष रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras Shopping as per Zodiac Sign: धनतेरस के दिन ​हम लोग कोई न कोई वस्तु खरीदते हैं, ताकि पूरे वर्षभर वह हमारे लिए शुभ फलदायी हो। इस दिन सोना, चांदी, तांबा, पीतल आदि की वस्तुएं खासतौर पर खरीदी जाती हैं। यदि आप अपने लिए अपनी राशि के अनुसार बताई गई वस्तुओं की खरीदारी करें, तो वह आपके लिए अत्यधिक फलदायी होगी और माता लक्ष्मी की कृपा पूरे वर्षभर आप पर बनी रहेगी। इस दिन इन वस्तुओं की खरीदारी करने के बाद उनको लक्ष्मी पूजा के समय माता लक्ष्मी के समक्ष जरूर रखें।

loksabha election banner

आइए ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि इस धनतेरस आपको वे कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए, जो आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएंगी।

मेष: इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर स्वर्ण या पीतल की वस्तुएं खरीदनी शुभ होंगी। आप अपने बजट में सोने के आभूषण खरीद सकते हैं या फिर पीतल के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि जो भी बर्तन लें, उसे खाली लेकर घर न जाएं। उसमें कुछ अनाज रख लें।

वृष: वृष राशि के लोगों को धनतेरस पर स्वर्ण या चांदी के ऐसे आभूषण खरीदना चाहिए, जिसमें हीरा या श्वेत पत्थर जड़ा हो। यह आपके लिए शुभ और कल्याणकारी होगा। यदि उतना बजट नहीं है तो आप चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।

मिथुन: धनतेरस के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ धातु फूल या कांसा है। इस दिन आपको फूल या कांसे के बर्तन खरीदने चाहिए। यदि आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो पहले फूल या कांसे के बर्तन खरीद लें, फिर जो चाहें वो खरीदें। यह आपके लिए अच्छा होगा।

कर्क: धनतरेस को कर्क राशि के लोगों को चांदी की वस्तुएं ही खरीदनी चाहिए। यह उनके लिए शुभ होगा। आप चांदी के आभूषण, बर्तन या फिर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं। यह वर्षभर आपको आर्थिक संपन्नता देगी।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर स्वर्ण वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। इसमें आप सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, सोने की ईंट आदि खरीद सकते हैं। यदि ये सब चीजें आपके बजट से बाहर हैं तो आप चांदी के बर्तन पर सोने का पानी भी चढ़वाकर ले सकते हैं।

कन्या: धनतेरस के दिन कन्या राशि के लोगों को फूल या कांसे का बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। यह धातु इस दिवाली आपके लिए लकी है।

तुला: तुला राशि के व्यक्ति को इस धनतेरस पर हीरा या श्वेत पत्थर जड़ित स्वर्ण या चांदी के आभूषण खरीदना चाहिए। हालांकि खरीदारी के समय बजट का भी ध्यान रखना होता है, ऐसे में आप चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस के दिन तांबे की वस्तुएं खरीदनी लाभदायक होंगी। आप तांबे के बर्तन आदि खरीद सकते हैं। यदि आप तांबे का कलश खरीदें और लक्ष्मी पूजा के समय उसका इस्तेमाल करें तो आपके लिए बहुत उत्तम होगा।

Dhanteras 2019 Date and Muhurat: इस तारीख को है धनतेरस, जानें किस मुहूर्त में करें खरीदारी

धनु: इस धनतेरस पर धनु राशि के लोगों को पीले रंग का रत्न या पीतल खरीदना चाहिए। आप सोने या चांदी के वे आभूष्ण खरीदें, जिसमें पीले रंग का रत्न लगा हो। यह बजट से बाहर है तो आप पीतल की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

मकर और कुंभ: मकर और कुंभ राशि के लोगों को इस धनतेरस पर स्टील का बर्तन खरीदना कल्याणकारी होगा। इस दिन पूजा के समय आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैंं।

मीन: मीन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन पीले रंग का कोई रत्न या पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। सोने या चांदी के आभूषण में पीले रंग का रत्न जड़ा होना चाहिए। यदि पीतल का बर्तन खरीद रहे हैं तो उसमें कोई अनाज डालकर घर ले जाएं। खाली बर्तन घर ले जाना अशुभ होता है।

राशि के अनुसार जो भी वस्तुएं खरीदने के लिए बताई गई हैं, उनकी खरीदारी के बाद आप अन्य खरीदारी भी कर सकते हैं। धनतेरस को खरीदारी के प्रारंभ में सबसे पहले बताए गए धातु को खरीदें, फिर अन्य खरीदारी करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.