Move to Jagran APP

धनतेरस राशिफल 2020: आज कन्या राशि वालों के धन, सम्मान और उपहार में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Dhanteras Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 नवंबर 2020 धनतेरस का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 02:44 PM (IST)
धनतेरस राशिफल 2020: आज कन्या राशि वालों के धन, सम्मान और उपहार में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
आज कन्या राशि वालों के धन, सम्मान और उपहार में वृद्धि होगी

Dhanteras Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत, धन त्रयोदशी या धनतेरस।

आज की भद्रा: शाम 06:00 बजे से रात्रि के 04:10 बजे तक।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: धन, सम्मान और उपहार में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला: सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। शासन सत्ता और अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियेागिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसी या आधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.