Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2023: धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 06:26 PM (IST)

    Dhanteras 2023 Date धनतेरस के दौरान लक्ष्मी जी की पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था। साथ ही इस दिन दक्षिण दिशा में दीप जलाने का विशेष महत्व होता है।

    Hero Image
    Dhanteras 2023 धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Dhanteras Puja 2023: धनतेरस के पर्व से ही दीपावली की शुरुआत भी मानी जाती है। इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदना शुभ होता है और किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर लाएं ये शुभ चीज

    धनतेरस के दिन सोना चांदी की चीज खरीदने का विशेष महत्व है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें घर लाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में यदि आप धनतेरस के दिन झाड़ू खरीद कर घर लाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    ये चीजें खोलेंगी भाग्य

    आप धनतेरस के दिन गोमती चक्र को भी घर में ला सकते हैं। इसे भी मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। साथ ही इसे दिवाली पूजा में भी जरूर रखें। इसके साथ ही हिंदू धर्म में अक्षत यानी बिना खंडित हुए चावल भी बहुत ही शुभ माने गए हैं। इसलिए धनतेरस पर घर में अक्षत भी जरूर लाने चाहिए। साथ ही आप धनतेरस पर पीतल के बर्तन भी खरीद कर ला सकते हैं, इससे सुख-समृद्धि का वास होता है।

    यह भी पढ़ें -  Ahoi Ashtami Vrat 2023: अहोई अष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, पूजा में जरूर बरतें ये सावधानियां

    लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

    दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति जरूर लानी चाहिए। इसे बहुत-ही शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप चांदी या सोने के सिक्के भी घर लेकर आ सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    comedy show banner
    comedy show banner