Move to Jagran APP

Dhanteras 2021: धनतेरस पर न खरीदें ये वस्तुएं, आपके लिए हो सकता है अशुभ

Dhanteras 2021 इस साल धनतेरस 02 नवंबर दिन मंगलवार को है। धनतेरस पर कई बार लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी भी वस्तुएं खरीद लेते हैं जो शास्त्र सम्मत नहीं मानी जाती हैं। उन वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने की मनाही होती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 08:37 AM (IST)
Dhanteras 2021: धनतेरस पर न खरीदें ये वस्तुएं, आपके लिए हो सकता है अशुभ
Dhanteras 2021: धनतेरस पर न खरीदें ये वस्तुएं, आपके लिए हो सकता है अशुभ

Dhanteras 2021: धनत्रयोदशी या धनतेरस के त्योहार से दिवाली की शुरुआत होती है। इस साल धनतेरस 02 नवंबर दिन मंगलवार को है। धनतेरस के दिन शुभता, सुख एवं समृद्धि में वृद्धि करने वाली वस्तुओं को खरीदने का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी, गणेश जी एवं कुबेर से जुड़ी या प्रतीकात्मक वस्तुएं खरीदते हैं। धनतेरस पर कई बार लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसी भी वस्तुएं खरीद लेते हैं, जो शास्त्र सम्मत नहीं मानी जाती हैं। उन वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने की मनाही होती है। आइए जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में जो धनतेरस पर खरीदनी वर्जित हैं।

loksabha election banner

धनतेरस पर क्या न खरीदें

1. लोहे का सामान: धनतेरस पर लोहे के सामान खरीदने की मनाही है क्योंकि लोहे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है।

2. स्टील के बर्तन: धनतेरस पर आपको स्टील के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। स्टील को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। आप चाहें तो इस दिन पीतल या तांबे की वस्तुएं खरीद सकते हैं। लोहे या स्टील के बर्तन लेने ही हैं, तो धनतेरस से पहले खरीद लें।

3. प्लास्टिक की वस्तुएं: धनतेरस पर प्लास्टिक से बनी वस्तुएं खरीदना वर्जित माना गया है। इनको खरीदने से परिवार की बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है।

4. चीनी मिट्टी एवं कांच से बने सामान: धनत्रयोदशी के अवसर पर कांच एवं चीनी मिट्टी से बने सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके परिवार की शुभता प्रभावित हो सकती है। कांच का भी संबंध राहु से माना जाता है।

5. काले रंग की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदने से परहेज करना चाहिए। इनको नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

6. धनतेरस पर धारदार वस्तुएं खरीदने से बचें। इनको खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.