विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सप्ताह में 2 दिन इन उपायों को करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगी धन-दौलत की प्राप्ति

By Shivani SinghEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 11:16 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 07:50 AM (IST)

Dhan Labh Ke Upay ज्योतिष शास्त्र में मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए ...और पढ़ें

Dhan Labh Ke Upay मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय
Dhan Labh Ke Upay मां लक्ष्मी की कृपा पाने के उपाय

नई दिल्ली, Dhan Labh Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भी वह जल्द प्रसन्न हो जाती हैं। इसके अलावा शुक्रवार का दिन भी महालक्ष्मी का है। मान्यताओं के अनुसार, सप्ताह के इन दो दिनों में भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी का पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर-परिवार में खुशहाली रहती है। जानिए गुरुवार और शुक्रवार के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने के साथ मां लक्ष्मी का भी पूजन करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
  • गुरुवार या शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर कमल का फूल, कौड़ी, शंख, आदि चढ़ाएं।
  • मां लक्ष्मी को मखाने, बताशे, खीर का भोग लगाने के साथ गुलाब का इत्र चढ़ाएं। इससे वह जल्द प्रसन्न होती है।
  • शुक्रवार के दिन काली चींटियों को आटा या फिर शक्कर खिलाएं। इससे लाभ मिलेगा।
  • दांपत्य जीवन में खुशहाली लाने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन किसी पक्षी के जोड़े की तस्वीर अपने बेडरूम में लगाएं।
  • संतान की प्राप्ति के साथ उसके सुख के लिए गुरुवार या शुक्रवार के दिन मां गजलक्ष्मी की उपासना करें। इससे लाभ मिलेगा।
  • धन हानि की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार के एक किनारे थोड़ा सा गुलाल डाल दें। अब इसके ऊपर घी का चौमुखी दीपक जला दें। जलाते समय मन में कहें कि मां लक्ष्मी धन हानि संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाएं। इसके बाद जब दीपक बंद हो जाए तो इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने के साथ श्री सूक्त और विष्णु सहस्त्र का पाठ करें। इसे कभी भी पैसों की तंगी नहीं होगी।
  • शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में 11 गांठ हल्दी बांध दें। इसके बाद ऊँ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लेने के साथ इस कपड़े को तिजोरी में रख दें।

Pix Credit- Instagram/bhagwan_ji_ki_bhakt

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'