Move to Jagran APP

व्यस्त किंतु अपेक्षाआें के अनुरूप रहेगा दिन, कहता है आपका 31 जुलाई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 31 जुलाई 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 31 Jul 2018 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jul 2018 10:17 AM (IST)
व्यस्त किंतु अपेक्षाआें के अनुरूप रहेगा दिन, कहता है आपका 31 जुलाई 2018 का राशिफल
व्यस्त किंतु अपेक्षाआें के अनुरूप रहेगा दिन, कहता है आपका 31 जुलाई 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। अनचाही यात्रा के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

loksabha election banner

वृष: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: उच्च अधिकारी खासतौर पर महिला से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कर्क: मैत्री संबंध में गलतफहमी हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: अनचाही यात्रा या देशाटन का लाभ मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

कन्या: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा फिर भी मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: भागदौड़ रहेगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें और न ही अपने मामले में किसी का हस्तक्षेप स्वीकार करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.