Move to Jagran APP

रिश्तों के लिहाज से बेहतर रहेगा दिन, कहता है आपका 23 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 23 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:00 AM (IST)
रिश्तों के लिहाज से बेहतर रहेगा दिन, कहता है आपका 23 सितम्बर 2018 का राशिफल
रिश्तों के लिहाज से बेहतर रहेगा दिन, कहता है आपका 23 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।

loksabha election banner

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों की डोरी मजबूत होगी। विरोधी परास्त होगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जबकि किसी रिश्तेदार के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी।

सिंह: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। रुका हुआ धन लाभ मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी राजनेता या व्यक्ति विशेेष के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे।

धनु: उच्च अधिकारी से सहयोग ले सकते हैं। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। निजी सुख में व्यवधान की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कुंभ: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन: संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.