Move to Jagran APP

प्रतिष्‍ठा में वृद्धि कराने वाला है 22 मई 2018 का राशिफल

कैसा बीतेगा आपका आज का दिन ये जानने के लिए पढ़ें 22 मई 2018 का राशिफल पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 07:00 AM (IST)
प्रतिष्‍ठा में वृद्धि कराने वाला है 22 मई 2018 का राशिफल
प्रतिष्‍ठा में वृद्धि कराने वाला है 22 मई 2018 का राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पुण्य संबंध मजबूत होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

loksabha election banner

वृष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होंगे। सृजन की दिशा में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन, मनोरंजन का सुखद संजोग है। लंबी यात्रा भी संभव है।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: कुछ पारिवारिक कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

कन्या: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न लें। यात्रा की योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य में व्यस्तता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.