Move to Jagran APP

आज के दिन दांपत्‍य जीवन में बातों को करें नजरअंदाज कहता है 20 जून 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार कैसा रहेगा आपका 20 जून 2018 का दिन, जाने अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 03:18 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 09:34 AM (IST)
आज के दिन दांपत्‍य जीवन में बातों को करें नजरअंदाज कहता है 20 जून 2018 का राशिफल
आज के दिन दांपत्‍य जीवन में बातों को करें नजरअंदाज कहता है 20 जून 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक महिला से तनाव मिलेगा। शासन सत्ता से भी परेशानी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।

loksabha election banner

वृष: सकारात्मक चिंतन फलीभूत होगा। कोई ऐसी उपलब्धि होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन में गलतफहमी को तूल न दें। समझौता की नीति रिश्तों को मजबूत करेगी।

सिंह:  विरोधी सक्रिय रहेंगे। कानूनी परेशानी की स्थिति उत्पन्न कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निजी संबंधों में तनाव आ सकता है।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: निजी संबंध मधुर होंगे। मित्र या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाएं।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से कोई समस्या आ सकती है। समस्या को बढ़ावा न दें। समझौते की नीति आपके लिए हितकारी हो सकती है।

मकर: किसी सफलता से अहंकार में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जल दान करें। हनुमानजी की उपासना आपके लिए हितकारी होगी।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.