Move to Jagran APP

कोई अपना ही बन सकता है तनाव का कारण कहता है आपका 18 मई 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार आपका 18 मई 2018 का राशिफल कहता है कि आपके सुख में बाधा डालेगा कोई अपना ही।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 17 May 2018 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 07:00 AM (IST)
कोई अपना ही बन सकता है तनाव का कारण कहता है आपका 18 मई 2018 का राशिफल
कोई अपना ही बन सकता है तनाव का कारण कहता है आपका 18 मई 2018 का राशिफल

मेष: अधीनस्थ कर्मचारी या किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। मौसम के रोग या त्वचा रोग के प्रति सचेत रहें संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

loksabha election banner

वृष: महिला से तनाव मिल सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा जिससे निजी सुख में व्यवधान आएगा।

कन्या: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तुला:  यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर: संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन मौसम के रोग  के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मीन: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.