यात्रा देशाटन की बढेंगी संभावनायें, कहता है आपका 15 सितम्बर 2018 का राशिफल
पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 15 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।
मेष: भावुकता पर नियंत्रण रखें। यात्रा की स्थिति में अपनी मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा रखें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।
वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मिथुन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
सिंह: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन कालसर्प योग होने के कारण मन अशांत रहेगा।
वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ का तनाव और उलझनें रहेंगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिलेगा।
मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव रहेगा। काल सर्प योग होने के कारण मन खिन्न रहेगा। अतृप्त कामना व्यर्थ की उलझनें देंगी।
कुंभ: भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है।
मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।