Move to Jagran APP

11 मई 2018 का राशिफल कहता है कि दिन तनावपूर्ण परंतु बेहतर रहेगा

हालांकि 11 मई 2018 का दिन तनाव से भरा रहने की संभावना है इसके बावजूद आप कष्‍ट से दूर रहेंगे, ऐसा पंडित केए दुबे पदमेश का राशिफल बताता है।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 07:00 AM (IST)
11 मई 2018 का राशिफल कहता है कि दिन तनावपूर्ण परंतु बेहतर रहेगा
11 मई 2018 का राशिफल कहता है कि दिन तनावपूर्ण परंतु बेहतर रहेगा

मेष: पारिवारिक मामलों पर संयम रखना ही हितकर होगा। छोटी छोटी बातों पर उत्तेजित होना या पलायन करना अच्छी बात नहीं। आर्थिक योजना में व्यवधान रहेंगे।

loksabha election banner

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भागदौड़ रहगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव भी मिल सकता है।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव भी मिल सकता है।

कर्क: स्थानांतरण विभागीय परिवर्तन या नए अनुबन्ध का प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। लेकिन किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा । पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन शिक्षा या संतान के कारण तनावग्रस्त रहेंगे।

तुला:  दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन खिन्न रहेगा। भागदौड़ रहेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। नेत्र विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन हानि या दुर्घटना की आशंका है। हनुमानजी की उपासना आपके लिए हितकर होगी। जल दान करें। यह लाभदायी होगा।

मकर: आपकी राशि पर मंगल केतु की युति तनाव देगी। जिस कारण आप जल दान करें। यह आपके लिए हितकर होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.