Move to Jagran APP

आज अपनी भावनाओं पर रखें नियंत्रण कहता है 10 जून 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश के अनुसार कैसा रहेगा आपका 10 जून 2018 का दिन, जाने अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 07:00 AM (IST)
आज अपनी भावनाओं पर रखें नियंत्रण कहता है 10 जून 2018 का राशिफल
आज अपनी भावनाओं पर रखें नियंत्रण कहता है 10 जून 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

loksabha election banner

वृष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन पारिवारिक उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक योजना को बल मिलेगा।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन: चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा की स्थिति सुखद होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.