Move to Jagran APP

संतान के साथ संबंधों पर रखें नजर, कहता है आपका 09 अगस्त 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 09 अगस्त 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 10:41 AM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 10:42 AM (IST)
संतान के साथ संबंधों पर रखें नजर, कहता है आपका 09 अगस्त 2018 का राशिफल
संतान के साथ संबंधों पर रखें नजर, कहता है आपका 09 अगस्त 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

loksabha election banner

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन सूर्य शनि का षढ़ाष्टक योग पिता पुत्र के मध्य वैचारिक मतभेद कर सकता है।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: मन अज्ञात भय से ग्रसित होगा। अच्छे साहित्य को पढ़ें। भगवान शिव की उपासना आपके लिए हितकारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: महिला राजनेता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर: भागदौड़ रहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। विरोधी से तनाव मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.