Move to Jagran APP

07 अप्रैल 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 7 अप्रैल 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 05:35 AM (IST)
07 अप्रैल 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी
07 अप्रैल 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी

 आज का पंचांग 

loksabha election banner

दिन: रविवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल। 

आज का दिशाशूल: पश्चिम। 

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक। 

विशेष: झूलेलाल जयंती। 

आज का पर्व एवं त्योहार:श्रृंगार द्वितीया। 

मेष: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिलेगा।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रोग और शत्रु तनाव का कारण होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

कन्या: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक या व्यावसायिक यात्रा संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भागदौड़ की स्थिति सुखद रहेगी।

कुंभ: रचनात्मक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.