Move to Jagran APP

5 जनवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशिवालों के उपहार, सम्मान में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 5 जनवरी 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 09:53 AM (IST)
5 जनवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशिवालों के उपहार, सम्मान में वृद्धि होगी
5 जनवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशिवालों के उपहार, सम्मान में वृद्धि होगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: शनिवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार : स्नान दान की अमावस्या।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या, 06 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र 17 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, व्याधात योग 26 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग, धनु में चंद्रमा 24 घंटेे 25 मिनट तक तत्पश्चात मकर में। 

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

वृष राशि: मन अशांत रहेगा। अवसाद की स्थिति से बचने के लिए पारिवारिक लोगों का सहयोग लेें, एकांत में न रहें। शिक्षा या व्यवसाय की दिशा में पूरे मन सेे जुटें।

मिथुन राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठाा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

कर्क राशि: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन बुद्धि कौशल से विरोधी परास्त होगा।

सिंह राशि:  शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। उपहार, सम्मान आदि में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिलेगा।

कन्या राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसा कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

धनु राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की दिशा में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.