Move to Jagran APP

4 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 4 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 03 Jan 2019 04:06 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 12:01 PM (IST)
4 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी
4 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी

4 जनवरी 2019 का पंचांंग

loksabha election banner

गुरुवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार : प्रदोष।

आज की भद्रा : सायं 04:06 बजे तक।

विशेष : शुक्र अनुराधा नक्षत्र में।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या, 30 घंटे 48, मूल नक्षत्र 15 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, ध्रुव योग 26 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात व्याधात योग, धनु में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।  दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

वृष राशि: पड़ोसी या मित्र के कारण तनाव मिलेगा। ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि:  शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी परास्त होगा। कलात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह राशि:  जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निर्माण कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है।

मकर राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.