Move to Jagran APP

3 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में होगी वृद्धि

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 3 अप्रैल 2019 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:00 AM (IST)
3 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में होगी वृद्धि
3 अप्रैल 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में होगी वृद्धि

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज की गृह स्थिति

दिन: बुधवार, चैत्र मास मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 10:57 बजे से रात्रि 11:54 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 12 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या, उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 29 घंटे 31 मिनट तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र, ब्रह्मयोग 11 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग 22 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग, मीन में चंद्रमा।

मेष: कोई ऐसी बात हो सकती है जिससे मन खिन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

सिंह: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा।

कन्या: ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला: विरोधी सक्रिय रहेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। अनुशासन पर ध्यान देना होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.