Move to Jagran APP

29 नवंबर 2018 का राशिफल: सिंह राशि वाले दाम्पत्य जीवन में रखें इसका ख्याल

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 03:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 10:31 AM (IST)
29 नवंबर 2018 का राशिफल: सिंह राशि वाले दाम्पत्य जीवन में रखें इसका ख्याल
29 नवंबर 2018 का राशिफल: सिंह राशि वाले दाम्पत्य जीवन में रखें इसका ख्याल

मेष राशि: ग्रह-गोचर बिल्कुल अनुकूल। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन वरदान की तरह और मेहनत करें अच्छे अंक आएंगे। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।

loksabha election banner

वृषभ राशि: मानसिक अशांति के बावजूद पद और गरिमा की वृद्धि होगी, नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन बहुत अच्छा। आज आपका शुभ रंग, सफेद और फिरोज़ी।

मिथुन राशि: अपने सौम्य स्वाभाव से आज माहौल अपने पक्ष में रखेंगे। आज अगर अधिकारियों से कोई बड़ा काम निकलवाना हो तो बिल्कुल प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।

कर्क राशि: आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। मकान-वाहन का क्रय भी कर सकते हैं। ग्रह-गोचर अनुकूल, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।

सिंह राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी-सी दिक्कत आ सकती है, मन-मुटाव न आने दें। जितना शांत रहेंगे उतना अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और गुलाबी।

कन्या राशि: यात्रा-देशाटन योग, विदेश यात्रा का भी योग। यदि वीज़ा अप्लाई करना चाहें तो मुहूर्त बहुत अच्छा है लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।

तुला राशि: अगर विद्यार्थी हैं तो ज़्यादा ध्यान दें पढ़ाई पर, व्यापारी हैं तो कोई दिक्कत नहीं। पूरा दिन अच्छा है, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और सफेद।

वृश्चिक राशि: विलासिता पर खर्च। केंद्र अथवा राज्य सरकार से अगर कोई काम निकलवाना हों तो दिन अच्छा, लाभ उठा लें। आज आपका शुभ रंग, लाल और पीला।

धनु राशि: अपने अदम्य साहस और निडर स्वभाव के बल पर बड़े से बड़ा काम आज हासिल कर लेंगे। जो चाहें, जैसा चाहें, वैसा करें। ग्रह-गोचर बहुत अच्छा। आज आपका शुभ रंग, लाल और पीला।

मकर राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें और षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आज आपका शुभ रंग, काला और नीला।  

कुंभ राशि: शादी-विवाह की वार्ता सफल रहेगी। व्यापार के लिए दिन बेहतरीन, विद्यार्थियों के लिए और अच्छा लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, नीला और श्वेत।

मीन राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, विशेषकर के आज कर्ज़ के लेन-देन से बचें।कोर्ट-कचहरी के मामले बहार निपटाएं, बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, पीला।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.