Move to Jagran APP

29 दिसंबर 2018 का राशिफल: तुला राशिवालों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 29 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 10:00 AM (IST)
29 दिसंबर 2018 का राशिफल: तुला राशिवालों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा
29 दिसंबर 2018 का राशिफल: तुला राशिवालों की चली आ रही समस्या का समाधान होगा

29 दिसंबर 2018 का पंचांंग

loksabha election banner

पौष मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 

1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष नवमी, 25 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, हस्त नक्षत्र 08 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र, शोभन योग 06 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग, कन्या में चंद्रमा 20 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात तुला में।

राशिफल

मेष राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। 

वृष राशि: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी, भाई आदि के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

कर्क राशि: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। 

सिंह राशि:  व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। 

कन्या राशि: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। 

तुला राशि: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

धनु राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

कुंभ राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

मीन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.