Move to Jagran APP

27 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वाले स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के लिए रहें सचेत

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 27 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 06:00 AM (IST)
27 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वाले स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के लिए रहें सचेत
27 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वाले स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के लिए रहें सचेत

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: बुधवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : सीता श्री रामदास नवमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके  1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष नवमी 06 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, मूल नक्षत्र 27 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, हर्षण योग 10 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग 10 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, धनु में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्मल है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिलेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मिथुन राशि: महिला अधिकारी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

सिंह राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक राशि: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मकर राशि: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। केतु मन को तनाव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कुंभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.