Move to Jagran APP

26 फरवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रोग आैर शत्रु दे सकते हैं तनाव

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 26 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 09:24 AM (IST)
26 फरवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रोग आैर शत्रु दे सकते हैं तनाव
26 फरवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रोग आैर शत्रु दे सकते हैं तनाव

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : सीता अष्टमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष नवमी 30 घंटे 26 मिनट तक, ज्येष्ठा नक्षत्र 24 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र, हर्षण योग 10 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग, वृश्चिक में चंद्रमा 24 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात धनु में। 

राशिफल

मेष राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। गजकेसरी योग होने से वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि: रोग और शत्रु तनाव देंगे। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

कर्क राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्य में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई का सहयोग रहेगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

तुला राशि: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होना स्वास्थ्य के लिए घातक है। रुपए के लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

मकर राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मीन राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.