Move to Jagran APP

25 मार्च 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए राजनैतिक महत्वाकांक्षा फलीभूत होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 09:31 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 10:40 AM (IST)
25 मार्च 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए राजनैतिक महत्वाकांक्षा फलीभूत होगी
25 मार्च 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए राजनैतिक महत्वाकांक्षा फलीभूत होगी

राशियों का कैसा है हाल

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार: श्रीपंचमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष षष्ठी 20 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, अनुराधा नक्षत्र 07 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, सिद्धि योग 17 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात व्यतीपात योग, वृश्चिक में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृष राशि: किसी कार्य के पूर्ण होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि: आपकी राशि पर राहु की प्रवेश मन को अशांत करेगा। कर्ज लेने का प्रयास फलीभूत होगा। धर्म गुरु से सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन मन अशांत रहेगा।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में तनाव मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.