Move to Jagran APP

25 दिसंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक योजना सफल होने की संभावना

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 09:56 AM (IST)
25 दिसंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक योजना सफल होने की संभावना
25 दिसंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक योजना सफल होने की संभावना

आज का पंचांंग

loksabha election banner

25 दिसंबर 2018 मंगलवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार : गणेश चतुर्थी व्रत।

विशेष: क्रिसमस डे।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके

1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष चतुर्थी, 10 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, आश्लेषा नक्षत्र 13 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, विषकुंभ योग 18 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात प्रीति योग, कर्क  में चंद्रमा 13 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।

राशिफल

मेष राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि: निजी संबंध मधुर होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। मन अतृप्त रहेगा।

सिंह राशि: भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या राशि: जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे, लेकिन ससुराल पक्ष या जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी लेकिन पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।

मकर राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य की दिशा में प्रगति होगी।

कुंभ राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उच्च अधिकारी का प्रोत्साहन मिलेगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.