Move to Jagran APP

22 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 22 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 06:00 AM (IST)
22 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे
22 मार्च 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : भ्रात द्वितीया।

विशेष: मंगल वृष राशि में, प्रतिपदा तिथि की क्षय।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष तृतीया 22 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, चित्रा नक्षत्र 09 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र, व्याघात योग 22 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग, तुला में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष प्रस्तुत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृष राशि: पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावहारिक पक्ष मजबूत होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

कर्क राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कन्या राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृश्चिक राशि: संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन अहंकार खुद के लिए कष्टदायी होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

धनु : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुंभ राशि: संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन राशि: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.