Move to Jagran APP

22 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 22 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 12:09 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:06 AM (IST)
22 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
22 जनवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: माघ मास,  कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

विशेष : माघ स्नान प्रारंभ, द्वितीया तिथि की क्षय।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष तृतीया 24 घंटे तक तत्पश्चात चतुर्थी, मघा नक्षत्र 20 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, सौभाग्य योग 21 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात शोभन योग,  सिंह  में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है।

वृष राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। पड़ोसी या भाई के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि:  किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। कुटिल मित्रों से सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव हो सकता है।

धनु राशि: आर्थिक योजना को साकार रूप देने में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशि:  धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, पद प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। निजी रिश्ते में तनाव आ सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.