Move to Jagran APP

21 मार्च 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए समय प्रतियोगिता के लिए उत्तम है

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 06:00 AM (IST)
21 मार्च 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए समय प्रतियोगिता के लिए उत्तम है
21 मार्च 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए समय प्रतियोगिता के लिए उत्तम है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, पू्र्णिमा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : स्नानदान की पूर्णिमा एवं होली।

विशेष: शुक्र कुंभ राशि में।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष द्वितीया 24 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, हस्त नक्षत्र 11 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र, ध्रुव योग 25 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात व्याघात योग, कन्या में चंद्रमा 22 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात तुला में।

राशिफल

मेष राशि: मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई ऐसा आचरण न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृष राशि: आपकी राशि पर मंगल का प्रवेश भावुकता पर वृद्धि कराएगा। जिससे पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। संयम रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि: मंगल का परिवर्तन आपकी राशि में बारहवें होगा। शासन सत्ता से कष्ट मिल सकता है। कोई ऐसा आचरण न करें जिससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो।

कर्क राशि: मंगल का परिवर्तन शिक्षा, प्रतियोगिता के लिए उत्तम है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया अनुबंध आपके लिए हितकारी होगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला राशि: भागदौड़ रहेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाहन आदि से चोट का भय है।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन झगड़ा विवाद से बचें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.