Move to Jagran APP

20 मार्च 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 09:20 AM (IST)
20 मार्च 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
20 मार्च 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, फाल्गुन  मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : व्रत की पूर्णिमा, होलिका दहन रात्रि 09:00 बजे के पश्चात।

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 10:45 बजे से रात्रि 08:59 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 07 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 13 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र, गण्ड योग 09 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, कन्या में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष या अन्य उपहार भी संभव है। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। गृह उपयोग वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि: सामाजिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाग्यवश कोई ऐसा समाचार मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.