19 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल : उत्तर।
आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।
संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 10 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 16 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शूल योग 13 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात गण्ड योग, सिंह में चंद्रमा 21 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात कन्या में।
राशिफल
मेष राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृष राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
कर्क राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है।
धनु राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आएगी।
मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।
कुंभ राशि: भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक तनाव रहेगा लेकिन राजनैतिक सहयोग मिलेगा।
मीन राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद