17 नवंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशि वाले यदि प्रॉपर्टी का क्रय करना चाहें तो कैसा रहेगा दिन, जानें?
पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
मेष राशि: व्यापार और शादी-विवाह की दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन, अगर वार्ता करनी है तो आगे बढ़ें। आज आपका शुभ रंग, लाल।
वृषभ राशि: शासन-सत्ता का पूरा सुख मिलेगा, सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतर। आज आपका शुभ रंग, पीला।
मिथुन राशि: सरकारी कार्यों में सफ़लता और कमीशन से जुड़ा कोई काम होगा तो फायदा मिलेगा, शाम तक बढ़िया लाभ कमाएंगे, पूरी मेहनत लगा दें आज। आज आपका शुभ रंग, नीला।
कर्क राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें और षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। ऑफिस में भी शांति से काम करें और शाम को आराम से घर आएं।आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद और आसमानी।
सिंह राशि: आज आप जबतक काम न पूरा कर लें उसका खुलासा न करें, गोपनीयता बरकरार रखें, सफ़लता बहुत अच्छी मिलेगी। आज आपका शुभ रंग, पीला।
कन्या राशि: ननिहाल पक्ष से मिल सकता है फायदा या परिवार के बुज़ुर्गों से मिलेगी वाहवाही, दिन अच्छा है लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और पीला।
तुला राशि: विद्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहतर। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य, लेकिन हताश न हों, रात्रि से ग्रह-गोचर में आएगा सुधार। आज आपका शुभ रंग, आसमानी और सफ़ेद।
वृश्चिक राशि: यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं, जेबतराशों से बचें, बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, लाल।
धनु राशि: काफी दिनों से रुका हुआ आपका कार्य हो जाएगा, धन भी अगर रुका हुआ होगा वो भी आएगा, यानी ग्रह-गोचर अनुकूल। आज आपका शुभ रंग, पीला।
मकर राशि: साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी, ऊर्जा से रहेंगे भरपूर, लेकिन सकारात्मक कार्यों में लगाएं बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, काला।
कुंभ राशि: कमीशन से जुड़ा कोई काम होगा उसमें और लाभ मिलेगा। यदि प्रॉपर्टी का क्रय करना चाहें तो दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, नीला और काला।
मीन राशि: अधिक ख़र्च से हो सकती है आर्थिक तंगी, रहें सावधान। यात्रा का पूरा सुख मिलेगा, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, लाल और काला।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।