Move to Jagran APP

15 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 दिसंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 10:09 AM (IST)
15 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे
15 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे

मेष राशि:- यात्रा देशाटन का योग, वीज़ा अप्लाई करने के लिए दिन अच्छा, सरकारी कार्यों का निपटारा होगा। आज आपका शुभ रंग- पीला और लाल।

loksabha election banner

वृषभ राशि :- आय के एक से अधिक साधन बनेंगे, ग्रह-गोचर बहुत अच्छे, जो चाहें जैसा चाहें हासिल करें। आज आपका शुभ रंग- हरा और नीला।

मिथुन राशि :- वाक्चातुर्यता के बल पर काम निकाल लेंगे, नीचा दिखाने वाले परास्त होंगे, दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग- हरा और नीला।

कर्क राशि :- व्यर्थ विवाद और झगड़े से बचें, मकान-वाहन के क्रय का योग, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपका शुभ रंग- श्वेत और नीला।

सिंह राशि :- ग्रह-गोचर दो तरफ़ा प्रभाव देगा, सुबह ऊर्जावान रहेंगे, शाम को थका-थका महसूस करेंगे, हताश न हों, रात्रि के बाद ग्रह-गोचर ठीक।

आज आपका शुभ रंग- गुलाबी और पीला।

कन्या राशि :- शादी-विवाह सम्बन्धी वार्ता सफल रहेगी, व्यापारी हैं तो सेल अच्छी होगी, रोमांस के लिए दिन अच्छा।

आज आपका शुभ रंग-हरा और काला।

तुला राशि :- भौतिकता पर खर्चा होगा, यात्रा-देशाटन पर खर्चा होगा, थोड़ा-सा शुभ समाचार मिल सकता है, हताश न हों, शाम तक सुधार शुरू हो जाएगा।

आज आपका शुभ रंग-काला और नीला।

वृश्चिक राशि :- सरकारी कार्यों में सफलता, शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, चुनाव लड़ने के लिए अच्छा दिन, आनंद लें।

आज आपका शुभ रंग-लाल और पीला।

धनु राशि :- संतान संबंधी चिंता रहेगी, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, कार्य-व्यापार की दृष्टि से अच्छा दिन, शाम तक अच्छा समाचार मिलेगा।

आज आपका शुभ रंग- पीला और हरा।

मकर राशि :- स्वभाव में परिवर्तन लाएं, जिद से बचें, योजनाएं गोपनीय रखें, किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे, शाम के बाद ग्रह-गोचर अच्छा।

आज आपका शुभ रंग- हरा और काला।

कुंभ राशि :- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, प्राइवेट जॉब में अनुबंध हासिल करें, अच्छा दिन, भाग्य को दोष न दें यदि चूक गए तो।

आज आपका शुभ रंग-काला और नीला।

मीन राशि :- महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, ग्रह-गोचर कठिन लेकिन रात तक ठीक हो जाएगा।

आज आपका शुभ रंग- पीला और हरा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.