Move to Jagran APP

13 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन हो सकता है तनावपूर्ण

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 05:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 08:15 AM (IST)
13 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन हो सकता है तनावपूर्ण
13 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन हो सकता है तनावपूर्ण

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: बुघवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष अष्टमी 27 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात नवमी, मृगशिरा नक्षत्र 28 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात आद्र्रा नक्षत्र, प्रीति योग 12 घंटे 19 मिनट तत्पश्चात आयुष्मान योग, वृष में चंद्रमा 16 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन में। 

राशिफल

मेष राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी लेकिन जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मिथुन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। सूर्य के परिवर्तन से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि: सूर्य का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए तनावपूर्ण है, लेकिन विरोधियों को परास्त करेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि: सूर्य का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि: सूर्य बुध की युति गृह कार्य में सफलता देने वाली होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मीन राशि: सूर्य बुध की युति अहंकार देने वाली होगी। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.