Move to Jagran APP

11 फरवरी 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 03:25 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:32 AM (IST)
11 फरवरी 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
11 फरवरी 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: सोमवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : मंदार षष्ठी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी 15 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, भरणी नक्षत्र 22 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र, शुक्ल योग 11 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्मï योग, मेष में चंद्रमा 28 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात वृष में।

राशिफल

मेष राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। लेकिन पड़ोसी या भाई के कारण कष्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कुछ अधिक परिश्रम करना होगा। भागदौड़ रहेगी।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है।

सिंह राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में तनाव मिल सकता है।

तुला राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.