Move to Jagran APP

10 फरवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 06:00 AM (IST)
10 फरवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
10 फरवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: रविवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : बसंत पंचमी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी 15 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी अश्विनी नक्षत्र 21 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, शुभ योग 12 घंटे 06 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल  योग, मेष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजना आएगी। सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी बात को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।

वृष राशि: किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। समस्या को तूल न दें। समझौता की स्थिति उत्तम रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि: पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सम में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला राशि: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी निकट के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

धनु राशि: संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.