Move to Jagran APP

10 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होंगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 04:49 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:50 AM (IST)
10 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होंगी
10 अप्रैल 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होंगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : श्री पंचमी

विशेष : गुरु वक्री जो कि 11 अगस्त तक रहेगा। 

संवत्, परिधारी (प्रमाद), 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी 14 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, मृगशिरा नक्षत्र 10 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात आद्र्रा नक्षत्र, शोभन योग 15 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात अतिगंड योग, मिथुन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): राजनैतिक सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 
वृष राशि (Taurus):  पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। 
मिथुन राशि (Gemini): अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 
कर्क राशि (Cancer): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। मन खिन्न रहेगा। 
सिंह राशि (Leo): संतान का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 
कन्या राशि (Virgo): राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। 
तुला राशि (Libra): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राजनैतिक कार्य में व्यस्त होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। 
वृश्चिक राशि (Scorpio): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
धनु राशि (Sagittarius): रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn):  आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। 
कुंभ राशि (Aquarius): सृजन, निर्माण, शोध की दिशा में सफलता मिलेगी।  पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 
मीन राशि (Pisces): पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.