Move to Jagran APP

01 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को संतान का सहयोग मिलेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 1 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 08:30 AM (IST)Updated: Mon, 01 Apr 2019 08:30 AM (IST)
01 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को संतान का सहयोग मिलेगा
01 अप्रैल 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को संतान का सहयोग मिलेगा

राशियों का कैसा है हाल

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : पाप मोचिनी एकादशी।

विशेष : पंचक (प्रात: 08:21 बजे से 06 अप्रैल को प्रात: 07:22 बजे तक), एकादशी तिथि की वृद्धि।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष द्वादशी 08 घंटे 39 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, शतभिषा नक्षत्र 24 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, शुभ योग 21 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग, कुंभ में चंद्रमा।

राशिफल|

मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष राशि: महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कर्क राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान का सहयोग रहेगा।

सिंह राशि: उच्च अधिकारी या शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

धनु राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

मकर राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। भागदौड़ रहेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.