Move to Jagran APP

09 मार्च 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 09 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 09:44 AM (IST)
09 मार्च 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है
09 मार्च 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शनिवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी 28 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, अश्विनी नक्षत्र 26 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात भरणी नक्षत्र, ब्रह्मï योग 16 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्मï योग 16 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात ऐन्द्र योग, मेष में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: मंगल चंद्र की युति अहंकार में वृद्धि करेगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष राशि: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। झगड़ा विवाद की स्थिति न आने दें। अपने लोगों से षडय़ंत्र की आशंका है। लंबी यात्रा या मांगलिक कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। अपनी ऊर्जा का उपयोग अपने लक्ष्य के प्रति करें।

कर्क राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। लेन-देन के मामले में सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। कर्म क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

तुला राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। जीविका के क्षेत्र में सावधानी बरतें।

धनु राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कुंभ राशि: ऐसे लोग मिल सकते हैं, जिनके लिए आपको मजबूरी में कुछ करना पड़े। सचेत रहने की आवश्यकता है। अहंकार पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किसी विरोधी के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.