Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 फरवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

    By Molly SethEdited By:
    Updated: Fri, 08 Feb 2019 09:47 AM (IST)

    पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 8 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

    8 फरवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

    आज का पंचांंग

    दिन: शुक्रवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

    आज का दिशाशूल : पश्चिम।

    आज का राहुकाल : पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे से तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार : श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।

    आज की भद्रा : रात्रि 11:22 बजे से 9 फरवरी को मध्याह्न 12:26 बजे तक।

    संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी 12 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 17 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र, सिद्धि योग 12 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात साध्य  योग,  मीन में चंद्रमा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशिफल

    मेष राशि: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। क्रोध और भावुकता पर नियंत्रण रखें।

    वृष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण लेने के प्रयास में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

    मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

    कर्क राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

    सिंह राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगी।

    कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

    तुला राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सनिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। झगड़ा विवाद से बचें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

    धनु राशि: निजी संबंध मधुर होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

    मकर राशि: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।

    कुंभ राशि: दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

    मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

    तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।