Move to Jagran APP

7 फरवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 7 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 09:38 AM (IST)
7 फरवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी
7 फरवरी 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों को रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे से तक।

विशेष : द्वितीया तिथि की वृद्धि, बुध कुंभ राशि में।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष तृतीया 10 घंटे 18 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 14 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, शिव योग 11 घंटे 32 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग,  कुंभ में चंद्रमा 08 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात मीन में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में समस्या से ग्रसित हो सकते हैं, सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृष राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

सिंह राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्द्धक होगी।

तुला राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.