Move to Jagran APP

5 फरवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षा के द्वार खुल सकते हैं

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 5 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 03:53 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 10:22 AM (IST)
5 फरवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षा के द्वार खुल सकते हैं
5 फरवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के लिए राजनीतिक महत्वाकांक्षा के द्वार खुल सकते हैं

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : गुप्त नवरात्रि प्रारंभ।

विशेष : पंचक सायं 07:35 बजे से 10 फरवरी को सायं 07:37 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष द्वितीया 30 घंटे 42 मिनट तक, घनिष्ठा नक्षत्र 09 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र, वरीयान योग 09 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात परिघ योग,  कुंभ में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा लेकिन कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।

वृष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। ऋण लेने की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा।

मिथुन राशि: धार्मिक और सांस्कृतिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नया दायित्व मिल सकता है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा के द्वार खुलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक योजना सफल होगी।

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कुंभ राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.