Move to Jagran APP

4 नवंबर 2018 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगा परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद, आपका शुभ रंग है यह

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 4 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 02:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:00 AM (IST)
4 नवंबर 2018 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगा परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद, आपका शुभ रंग है यह
4 नवंबर 2018 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगा परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद, आपका शुभ रंग है यह

मेष राशि: थोड़ा-सा ग्रह-गोचर प्रतिकूल, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुप्त शत्रुओं से बचें, लोग नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

loksabha election banner

वृषभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति, संतान प्राप्ति का भी योग, शिक्षा में बेहतरीन सफ़लता। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी ।   

मिथुन राशि: थोड़ा-सा मानसिक तनाव रहेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, सामान चोरी होने से बचाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा।

कर्क राशि: अपनी सौम्यता और अपनी मधुरता पर बड़े से बड़ा काम निकाल लेंगे, यद्यपि ग्रह-गोचर बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन शाम तक बहुत अच्छा समाचार मिलेगा। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद।

सिंह राशि: कामयाबी मिलेगी, लेकिन भाइयों में मतभेद न पैदा होने दें। परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा।  आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

कन्या राशि: प्रभाव वृद्धि तो रहेगी, यदि व्यापार करना चाहें तो आज का दिन बेहतरीन। शुभारंभ करने के लिए समय अच्छा। आज आपका शुभ रंग, नीला और जामुनी।

तुला राशि: यात्रा-देशाटन का योग, विदेश के लिए वीज़ा अप्लाई करना चाहें तो आज का दिन बहुत अच्छा। आज आपका का शुभ रंग, नीला और जामुनी।

वृश्चिक राशि: आय के एक से अधिक स्रोत, रुका हुआ धन आएगा। आज आपका दिन बेहतरीन, जैसी सफ़लता चाहें बिल्कुल हासिल करें। आज आपका शुभ रंग, पीला।

धनु राशि:  अपनी वाणी पर थोड़ा-सा नियंत्रण रखें, जबतक कोई काम पूरा न हो जाए उसे गोपनीय रखें। आज आपका शुभ रंग, लाल।

मकर राशि: सेना और पुलिस-प्रशासन में यदि आप नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें, तो दिन बेहतरीन। लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, नीला।

कुंभ राशि: मकान-वाहन के क्रय का योग, लेकिन आप वाहन बहुत सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपका शुभ रंग, नीला और जामुनी।

मीन राशि: दाम्पत्य जीवन में मधुरता, ससुराल से लाभ मिल सकता है पूरा फायदा उठाएं। आज आपका शुभ रंग, पीला गुलाबी।

मित्रों तो यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो।  धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.