Move to Jagran APP

4 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 4 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 10:08 AM (IST)
4 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी
4 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: सोमवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : मौनी अमावस्या।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 29 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, घनिष्ठा नक्षत्र 30 घंटे 42 मिनट तक, व्यतीपात योग 08 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात वरियान योग,  मकर में चंद्रमा 19 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात कुंभ में।

राशिफल

मेष राशि: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

वृष राशि: मंगल का परिवर्तन सुखद होगा लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि: मंगल का परिवर्तन पड़ोसी भाई या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव देगा। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

तुला राशि: मंगल का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। विरोधी परास्त होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन मंगल का परिवर्तन स्वास्थ्य के लिए निर्मल है।

धनु राशि: मंगल का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मकर राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। मंगल चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता देगा। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि: मंगल का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.