Move to Jagran APP

3 फरवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 3 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 03:03 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 06:00 AM (IST)
3 फरवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
3 फरवरी 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: रविवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : रटंती कालिका पूजा।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 10:35 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 26 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, श्रवण नक्षत्र 30 घंटे 01 मिनट तक तत्पश्चात घनिष्ठा नक्षत्र, सिद्ध्रि योग 07 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग,  मकर में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता करे क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

सिंह राशि: धार्मिक या सांस्कृतिक, मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला राशि: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

धनु राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मकर राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.