Move to Jagran APP

1 नवंबर 2018 का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा, शुभ रंग है ये

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 1 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 05:01 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 10:00 AM (IST)
1 नवंबर 2018 का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा, शुभ रंग है ये
1 नवंबर 2018 का राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा, शुभ रंग है ये

मेष राशि: तनाव के बावजूद ग्रह-गोचर कार्य-व्यापार में उन्नति देंगे, पद और गरिमा की वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग, लाल।

loksabha election banner

वृषभ राशि: दाम्पत्य जीवन में आनंद ही आनंद। रोमांस के क्षेत्र में सफ़लता और व्यापारी हैं तो और भी अच्छा समय। आपका शुभ रंग है, सफ़ेद।  

मिथुन राशि: मानसिक अशांति के बावजूद कामयाबियां चरम पर रहेंगी, शाम तक बहुत अच्छा समाचार मिलेगा, बिल्कुल हताश न हों। आपका शुभ रंग, नीला।

कर्क राशि: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, थकान महसूस होगी, लेकिन हताश न हों। कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है। आज आपका शुभ रंग, शुद्ध सफ़ेद।

सिंह राशि: यात्रा-देशाटन का बेहतरीन संयोग, धार्मिक कामों पर खर्च का योग। आज जो ख़र्च करेंगे वो बहुत अच्छा रहेगा और उसका परिणाम भी अच्छा रहेगा। आपका शुभ रंग, गुलाबी।

कन्या राशि: लाभ के एक से अधिक साधन बनेंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि। रोमांस में समय ठीक नहीं है, इसलिए काम पर ध्यान दें वो बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, हरा।

तुला राशि: रोज़गार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक, राजनीति और राजनेताओं से गहरे संबंध  बनेंगे, आनंद उठा लें इसका। आज का शुभ रंग, सफ़ेद और फिरोज़ी।

वृश्चिक राशि: शादी-विवाह की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक, व्यापारी वर्ग के लिए बढ़िया समय, विदेश यात्रा का बेहतरीन योग। आपका शुभ रंग, लाल।

धनु राशि: षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, जहां तक हो गोपनीयता बरकरार रखें। काम निपटाएं, घर आएं। आपका शुभ रंग है, पीला।

मकर राशि: रोज़गार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय, विदेश यात्रा का योग। आपका शुभ रंग, नीला।

कुंभ राशि: नज़ला-जुकाम से बचें, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधान रहें, प्रयास करें कि आज क़र्ज़ न लेना पड़े। आपका शुभ रंग, आसमानी और जामुनी।

मीन राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति, धार्मिक कार्यों में सफ़लता, और ख़र्च भी होगा। आज आपका नाम बढ़ेगा। आपका शुभ रंग, गुलाबी।

मित्रों तो यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो।  धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.