Move to Jagran APP

Choti Holi Ke Upay: छोटी होली पर करें कपूर के ये उपाय, जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव

होली दिवाली के बाद हिंदू धर्म के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक है। रंगोवाली होली से एक दिन पहले छोटी होली यानी होलिका दहन मनाया जाता है। अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाए तो इसका असर जीवन पर काफी अच्छा पड़ता है। इस साल छोटी होली 24 मार्च रविवार के दिन मनाई जाएगी।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Published: Fri, 22 Mar 2024 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2024 01:51 PM (IST)
Choti Holi Ke Upay: छोटी होली पर करें कपूर के ये उपाय, जीवन में होंगे चमत्कारी बदलाव
Choti Holi 2024 Ke Upay: छोटी होली पर कपूर के उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Choti Holi 2024 Ke Upay: हिंदू धर्म में कपूर बेहद ही शुद्ध माना जाता है। यह किसी भी पूजा-पाठ या फिर त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि कपूर को जलाने से जितना घर में सकारात्मकता का संचार होता है, उतना ही इससे वातावरण शुद्ध होता है। ऐसे में जब होली इतने करीब है, तो आइए कपूर के कुछ चमत्कारी उपाय करते हैं, जिनसे घर की दरिद्रता के साथ वातावरण में शुद्धता का संचार होता है। बता दें, इस साल छोटी होली 24 मार्च, रविवार के दिन मनाई जाएगी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर एक नहीं बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए क्यों है ये खास ?

होलिका दहन का समय

24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए सिर्फ 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे में आप इस दौरान किसी भी प्रकार की धार्मिक विधियां कर सकते हैं।

छोटी होली पर कपूर के उपाय 

  • छोटी होली के दिन कपूर में थोड़ा घी डालें। इसके बाद उसे भगवान का ध्यान करते हुए जलाएं। फिर उसे घर के कोने-कोने में घुमाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।
  • छोटी होली के दिन कपूर के साथ गुलाब की पंखुड़ियां जलाएं। इसे पूरे घर में घूमाएं।
  • अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं या फिर लंबे समय से बीमार चल रहें, तो छोटी होली के दिन कपूर के साथ 10 नीम के 10 पत्ते, 6 लौंग को लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाएं फिर होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपको बीमारी से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Choti Holi 2024: छोटी होली पर क्या करें और क्या नहीं ? जानिए इससे जुड़े नियम

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.