Move to Jagran APP

Chhoti Holi 2020 Horoscope: इन 8 राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, धन, सम्मान और सफलता का योग

Chhoti Holi Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं छोटी होली 09 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 09:56 AM (IST)
Chhoti Holi 2020 Horoscope: इन 8 राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, धन, सम्मान और सफलता का योग
Chhoti Holi 2020 Horoscope: इन 8 राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, धन, सम्मान और सफलता का योग

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

विशेष: होलिका दहन।

आज की भद्रा: प्रात: 03:03 बजे से दोपहर 01:13 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक महोत्सव में व्यस्त रहेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसासिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार पाने का अवसर मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति बेहतर बन रही है।

मिथुन: रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है, धैर्य से काम लें।

कर्क: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। झगड़ा—विवाद और मादक वस्तुओं के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसासिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा पर जाने की संभावना है।

धनु: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सांस्कृतिक उत्सवों में शामिल होंगे। खाने—पीने में सावधानी रखें। आर्थिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर: यात्रा देशाटन संभव है। प्रियजनों से भेंट होगी। धन का व्यय होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। निजी संधंब मजबूत होंगे।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा, फिर भी आर्थिक तनाव मिल सकता है। सुसराल पक्ष का सहयोग रहेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.