Move to Jagran APP

Chhath Puja 2021 Samagri: आज नहाया-खाया से शुरू होगा छठ का पर्व, जानें पूजा की जरूरी सामग्री

Chhath Puja 2021 Samagri छठी मैय्या और सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ 08 नवंबर दिन रविवार से हो रहा है। आपको छठ पूजा की सामग्रियों की खरीदारी आज ही कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियां क्या हैं?

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 10:57 AM (IST)
Chhath Puja 2021 Samagri: आज नहाया-खाया से शुरू होगा छठ का पर्व, जानें पूजा की जरूरी सामग्री
Chhath Puja 2021 Samagri: आज नहाया-खाया से शुरू होगा छठ का पर्व, जानें पूजा की जरूरी सामग्री

Chhath Puja 2021 Samagri : छठी मैय्या और सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ 08 नवंबर, दिन रविवार से हो रहा है। छठ पूजा का प्रारंभ कल नहाय-खाय से होगा। डूबते सूरज का अर्ध्य इस साल 10 नवंबर को दिया जाएगा और पूजा का समापन 11 नवंबर, सप्तमी के दिन उगते सूरज को अर्घ्य दे कर किया जाएगा। बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा के लिए तैयारियां चल रही हैं। आप या आपके कोई सगे-संबंधी इस बार छठ पूजा का व्रत रख रहे हों , तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि छठ पूजा में क्या-क्या सामग्री की जरूरत है। आपको छठ पूजा की सामग्रियों की खरीदारी आज ही कर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियां क्या हैं?

loksabha election banner

छठ पूजा की जरूरी सामग्री -

1-छठी मैय्या को स्वच्छता बहुत पसंद है। इसलिए व्रत रखने वाले व्यक्ति को नए और साफ कपड़े जैसे साड़ी, सूट और पुरुषों के लिए कुर्ता-पजामा ही पहनान चाहिए।

2-बांस या पीतल का बना हुआ सूप।

3. बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां। इसे डाला भी कहते हैं, इसमें छठ पूजा का प्रसाद रखा जाता है।

4. दूध तथा जल रखने के लिए एक ग्लास, एक लोटा और थाली।

5. पूजा में प्रयोग और मंड़प बनाने के लिए 5 गन्ने या ईख, जिसमें पत्ते लगे हों।

6. हल्दी, मूली और अदरक का हरा पौधा।

7. पानी वाला हरा नारियल, ये लक्ष्मी मां का प्रतीक माना जाता है।

8. शरीफा, केला, नाशपाती और बड़ा वाला डाभ या अतर्रा नींबू ।

9. दीपक, चावल, सिंदूर और धूपबत्ती।

10. पान और सुपारी।

11. शकरकंदी या सुथनी।

12. मिठाई।

13. शहद।

14. चंदन, अगरबत्ती या धूप, कुमकुम तथा कपूर।

15. गेहूं और चावल का आटा तथा गुड़।

इसके अलावा खरना वाले दिन छठ पूजा का प्रसाद में ठेकुआ जरूर बनाया जाता है। यह गेहूं के आटे, गुड़ या चीनी मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अलावा चावल के आटे से कसार भी बनाया जाता है। एक तरह से यह चावल के आटे से बना लड्डू होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.