Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2022: साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, ग्रहण के दौरान बिल्कुल भी न करें ये काम

Chandra Grahan 2022 साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतन काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जानिए ग्रहण के दौरान किन बातों का रखें ध्यान।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:26 AM (IST)
Chandra Grahan 2022: साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, ग्रहण के दौरान बिल्कुल भी न करें ये काम
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम

 नई दिल्ली, Chandra Grahan 2022: साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है। इस साल केवल दो चंद्र ग्रहण पड़ रहे है और दोनों की पूर्ण चंद्र ग्रहण है। दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को पड़ रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण काफी खास है क्योंकि इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है। ऐसे में कई कार्य करने की मनाही है। बता दें कि जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है। जानिए भारत में किस समय होगा चंद्र ग्रहण। इसके साथ ही जानिए ग्रहण के समय किन बातों का रखें ख्याल।

loksabha election banner

चंद्र ग्रहण का समय

16 मई को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा जो सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम

  • ज्योतिषचार्यों के अनुसार, ग्रहण के समय किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है।
  • ग्रहण से पहले खाने-पीने कती चीजों में तुलसी दल डाल देना चाहिए। इससे उसमें ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता है।
  • ग्रहण के समय भगवान की मूर्तियां या फिर तस्वीर स्पर्श नहीं करनी चाहिए। माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक फैली होती है।
  • गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय खुद का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए ग्रहण के दौरान वह घर से बाहर न निकले।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजें जैसे सुई, चाकू आदि अपने पास न रखें।
  • ग्रहण के दौरान सोना वर्जित माना जाता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति घर में बीमार है या फिर बुजुर्ग है तो वह आराम कर सकता है।
  • ग्रहण के दौरान चंद्र देव की आराधना के साथ मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।
  • ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करें। इससे काफी हद तक नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.